छत्तीसगढ़: इस निगम में कांग्रेस-भाजपा दोनों के पास 10-10 पार्षद, कल होगा भाग्य का फैसला

खैरागढ़। पालिका में होने वाले अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पालिका परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पालिका के सामने पुलिस और प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त करते सुरक्षा के लिए बेरिकेट्स लगाए है। एसडीएम लवकेश ध्रुव, पुलिस बल की उपस्थिति में मंगलवार को पालिका कार्यालय में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की तैयारियां पूरी की गई। मतगणना के दौरान हुए, हंगामे के चलते इस बार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और बल तैनात किए जाएंगे। ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं। पालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दस दस पार्षद जीतकर आए हैं। बहुमत के लिए आंकड़े जुटाने में फिलहाल दोनों ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। ऐसे में आज अध्यक्ष पद हथियाने के लिए दोनों ओर से तगड़ी नाकेबंदी की गई है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





