छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत...बीएमओ ने लगाया गाली-गलौच करने का आरोप

Admin2
26 Oct 2020 4:07 PM IST
छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत...बीएमओ ने लगाया गाली-गलौच करने का आरोप
x

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कोरोना संक्रमित जवानों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर रविवार देर शाम जमकर विवाद हो गया। तोयनार थाना प्रभारी और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के बीच फोन पर ही जमकर गाली-गलौच हुआ। अब बीएमओ ने इसकी शिकायत कलेक्टर रितेश अग्रवाल से कर एफआईआर की मांग की है।

दरअसल, तोयनार थाने में 18 अक्टूबर को 50 से अधिक पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बीएमओ डॉ. आदित्य का कहना है कि जवानों को कोविड अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया था। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी और जवानों ने भर्ती होने से मना कर दिया। उन्होंने होम आइसोलेशन की मांग की। एंबुलेंस भी भेजी, लेकिन सिर्फ दो ही जवान भर्ती होने के लिए अस्पताल पहुंचे।


Next Story