छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत, हुआ ये खुलासा

जशपुर जिले की करडेगा पुलिस चौकी के विरुद्ध महुआ शराब के नाम पर अवैध वसूली की लिखित में शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता मकरीबन्धा गाँव का रहने वाला है और उसका नाम जीतन राम है। उसने बीते दिनों जशपुर एसपी को लिखित में शिकायत कर बताया है कि महुआ शराब बेचने के आरोप में प्रकरण बनाने की धमकी देकर करडेगा चौकी प्रभारी और सहयोगी राजकुमार यादव के द्वारा 2 किश्तों में 4 -4 हजार करके 8 हजार रुपये की वसूली कर ली गई जबकि वह महुआ शराब नहीं बचता । प्रार्थी ने एसपी से निवेदन किया है कि उक्त मामले में उचित कार्रवाई हो ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





