छत्तीसगढ़: कंपनी का डायरेक्टर और डेवलेपर गिरफ्तार, 17 लाख की ओडी कार, लेपटाप, एटीएम कार्ड और मोबाईल जप्त

सूरजपुर: दिनांक 21.11.2021 को रामानुजनगर निवासी चन्द्रशेखर साहू ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ईटीपीएस ऑनलाईन शॉपिंग कंपनी मुम्बई के डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड, कंपनी का डेवलपर्स बृजेश कुमार यादव व 1 अन्य व्यक्ति ने ऑनलाईन शॉपिंग से प्रोडक्ट आर्डर कर कंपनी के पास छोड़ने से कंपनी उसे दूसरे ग्राहक को ऑनलाईन सेल कर उससे हुए प्राफिट का 7-12 प्रतिशत राशि का लाभ देगा और यदि कम्पनी के पास यह प्रोडक्ट 3 माह रह जाती है तो कंपनी के द्वारा इन्वेस्टर को 3 प्रतिशत राशि देगा ऐसा कहकर झांसा देते हुए इससे और कई अन्य लोगों से करीब 10 लाख रूपये का षड़यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्र. 569/21 धारा 420, 120बी भादवि का अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की होने की पुख्ता जानकारी हासिल करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





