छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: दारू दुकान में हंगामा, शराब बोतल में मिला कीड़ा

Nil dhankar
1 July 2024 5:13 PM IST
Chhattisgarh: दारू दुकान में हंगामा, शराब बोतल में मिला कीड़ा
x
छग न्यूज़

कोरबा korba news। जिले में शराब की बोतल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है. रामपुर देसी शराब दुकान Liquor Store से जब शराबियों ने शराब खरीदा तो बोतल के अंदर में कीड़ा दिखाई दिया. ऐसा एक में नहीं बल्कि कई बोतलों में दिखाई दिया. जिसके बाद शराब दुकान के बाहर शराबियों ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना है कि कीड़े के साथ ही मिलावटी शराब भी बेची जा रही है.

chhattisgarh news मदिरा प्रेमियों ने बताया कि जब उन्होंने सेल्समैन को कीड़ा मिलने और बोतल का ढक्कन खुला होने की जानकारी दी तो कहा गया कि हम कुछ नहीं कर सकते. सरकार पैक करवा कर भेजती है जिसे हम बेचते हैं.एक और मदिरा प्रेमी ने देसी शराब दुकान परिसर में बड़ी तादात में पड़े ढक्कन को दिखाते हुए बताया कि बोतल के ऊपर यह ढक्कन सिर्फ रख दी जाती है. इसकी सील टूटी होती है. इससे हमारा संदेह पुष्ट होता है कि हम सबको मिलावटी शराब मिलती है. chhattisgarh

Next Story