छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: नेशनल हाईवे में ट्रकों के बीच हुई टक्कर, 4 लोगों की हालत नाजुक
Rounak Dey
25 Aug 2021 1:26 PM GMT
x
बड़ा हादसा
डोंगरगढ़। चिचोला पुलिस चौकी के पास नेशनल हाइवे में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई है। टक्कर के बाद दोनों ट्रक एक दूसरे में गुत्थम गुत्था हो गए हैं। दोनों ट्रकों के केबिन मे बैठे ड्राइवर और क्लीनर फंसे गए थे। लगभग चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया है। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
Next Story