छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कलेक्टर का फेसबुक आईडी हैक, जांच में जुटी साइबर की टीम

Nil dhankar
12 Dec 2021 2:52 PM IST
छत्तीसगढ़: कलेक्टर का फेसबुक आईडी हैक, जांच में जुटी साइबर की टीम
x
छग न्यूज़

राजनांदगांव। राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा का फेसबुक आईडी हैक हो गया है। हैकर ने कलेक्टर की आईडी को हैक करने के बाद लोगों को संदेश और रिक्वेस्ट भी भेजा है। कलेक्टर सिन्हा ने आम जनता से फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश को नजर अंदाज करने की अपील की है। कलेक्टर ने एक बयान में कहा है कि अज्ञात हैकर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने संदेश देते लोगों से आग्रह करते कहा है कि उनके फेसबुक एकाउंट से किसी भी प्रकार के संदेश और रिक्वेस्ट को साझा न करें। इधर हैकर द्वारा एकाउंट को हैक करने के बाद सायबर की टीम मामले की विवेचना कर रही है।


Next Story