छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने किया प्रिंसिपल को निलंबित, छात्राओं को बुरी नीयत से छूने का आरोप
Nil dhankar
6 Sept 2021 8:24 PM IST

x
DEMO PIC
आदेश जारी
कांकेर। शिक्षक दिवस के दिन स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने प्रिंसिपल तिलक राम मंडावी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि मामला कांकेर के पीढापाल शासकिय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां के प्राचार्य पर अपनी स्कूली छात्राओं ने गाली गलौज करने और बुरी नीयत से छूने का आरोप लगाया है। मामले में कल ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।
Next Story





