छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सभी हाट और साप्ताहिक बाजार को बंद करने का आदेश कलेक्टर ने किया जारी

Admin2
7 April 2021 1:43 PM IST
छत्तीसगढ़: सभी हाट और साप्ताहिक बाजार को बंद करने का आदेश कलेक्टर ने किया जारी
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले में कोरोना के मरीजो में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिसे देखते हुए कलेक्टर एवंं जिला दंडाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने जिले भर के हाट बाजार, साप्ताहिक बाजार को आगामी आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है. वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित्त प्रतिबंधो, शर्तो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सम्पूर्ण कबीरधाम जिला अतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील की गई है.



Next Story