छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राज्य में पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल अंतर्गत सर्वाधिक 91 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

Deepa Sahu
29 Sept 2021 12:00 AM IST
छत्तीसगढ़: राज्य में पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल अंतर्गत सर्वाधिक 91 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण
x
छत्तीसगढ़

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू वर्ष के दौरान राज्य में सर्वाधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले 5 वन मंडलों में पूर्व भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, सुकमा, बीजापुर तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर शामिल हैं। इनमें कांकेर वन वृत्त के पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि के 91 हजार 320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसके पश्चात् सरगुजा वन वृत्त के बलरामपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि के 90 हजार 526 मानक बोरा तथा जगलदपुर वन वृत्त के सुकमा वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 914 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इसी तरह जगदलपुर वन वृत्त के बीजापुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 395 मानक बोरा और कांकेर वन वृत्त के पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 120 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।


Next Story