छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Nil dhankar
17 Jan 2022 10:05 AM IST
छत्तीसगढ़: आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
x
फाइल फोटो 

बलरामपुर। प्रदेश में फिर से पारा लुड़कने लगा है। बारिश के थमने के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो चल रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। वहीं बादल के छटने के बाद कई ​इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। पेंड्रा से लेकर अमरकंटक तक घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज हुई है। वहीं पेंड्रा में जहां तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया तो इधर अमरकंट में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरा और ठंड के चलते वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है।

इधर बलरामपुर में भी मौसम का अंदाज भी ऐसा रहा। जिले के सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि लोगों को 50 मीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते NH 343 में वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

बादल छटने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ख़ास तौर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में और ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री तक दर्ज की जाएगी। सरगुजा, बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा।



Next Story