छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश में बढ़ी ठंड, आज भी पारा गिरने के आसार

jantaserishta.com
7 Nov 2021 9:02 AM IST
छत्तीसगढ़: प्रदेश में बढ़ी ठंड, आज भी पारा गिरने के आसार
x

DEMO PIC

रायपुर। दिवाली के बाद प्रदेश में शुष्क हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में इस बार काफी अच्छी ठंड पड़ने के संकेत है।

आज भी प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। अब ठंड की दस्तक शुरू होते ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल भी सजने लगा है। इसके साथ ही कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई-नई रेंज आ गई है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों पर भी अब आफरों का दौर शुरू होने वाला है। कुछ संस्थानों में तो 20 फीसद छूट का आफर शुरू हो गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story