छत्तीसगढ़

अमित शाह से दोपहर 3:30 बजे मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, जानें पूरी डिटेल

jantaserishta.com
20 Nov 2024 2:17 PM IST
अमित शाह से दोपहर 3:30 बजे मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, जानें पूरी डिटेल
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नॉर्थ ब्लॉक दोपहर में 3.30 बजे मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे और इन क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री साय राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही, राज्य में सुरक्षा बलों के समन्वय और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ाने और वहां शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story