छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मौत...सड़क हादसे में हुई थी घायल

Admin2
1 Oct 2020 9:25 AM GMT
छत्तीसगढ़: शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मौत...सड़क हादसे में हुई थी घायल
x
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना की सड़क हादसे में मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तिल्दा। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात जोता गांव के पास बाइक से गिरने से घायल हो गई थी। वहीं उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ बाइक से रायपुर गई थी। वहीं देर रात जोता गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान म​हिला ने दम तोड़ दिया।



Next Story