छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शहर का गुंडा आधी रात को दरवाजा तोड़कर घर में घुसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Sept 2021 10:34 PM IST
छत्तीसगढ़: शहर का गुंडा आधी रात को दरवाजा तोड़कर घर में घुसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। शहर के इतवारी बाजार क्षेत्र में बीति रात एक जूटमिल क्षेत्र के गुंडा द्वारा घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घूस गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला था ऐसे में घर वालों की नींद खुल गई और वे जोर जोर से हल्ला मचाने लगे ऐसे में वह युवक भागने के के लिए दौडा तो घर वाले भी उसके पीछे दौड़ लगा दी जिसे देख आरोपी युवक घरवालों से डराते हुए उनके पुत्र के गले में पहने सोने के चैन को लूटने का प्रयास करते हुए मारपीट पर उतर आया और उसके पास एक पंच हथियार भी था। लेकिन किसी तरह परिवार वालों हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे उनके हवाले कर दिया। लेकिन पिछले दिनों लैलूंगा में हुए मित्तल दंपत्ति की निर्मम हत्या के बाद पूरे जिले में डर का वातावरण बना हुआ है और उक्त घटना को देखते हुए सभी सतर्क हैं।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अन्तर्गत की रात्रि ईतवारी बाजार में रहने वाले अरूण अग्रवाल के घर चोरी की नियत से मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे व्यक्ति को घरवाले पकड़कर कोतवाली पुलिस को सूचना दिये, तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की गस्त पार्टी आरोपी को थाना लेकर आये जिसे गृहभेदन के प्रयास में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


Next Story