छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पूर्व सांसद के साथ ठगी...महिला ने लगाया 50 हजार रुपए का चूना

Admin2
17 March 2021 6:42 AM IST
छत्तीसगढ़: पूर्व सांसद के साथ ठगी...महिला ने लगाया 50 हजार रुपए का चूना
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

जगदलपुर: ऑनलाइन ठगी करने वालों के हौसले बुलंद है, वे लगातार लोगों को अलग-अलग माध्यम से चूना लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता दिनेश कश्यप भी ठगी के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम का नंबर मांगने के नाम पर दिनेश कश्यप को लगभग 50 हजार रुपए का चूना लगा दिया है। मामले में पुलिस ने कोरबा से महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने पूर्व सांसद दिनेश कश्यप से एटीएम नंबर मांगने के नाम पर 49999 रुपए का चूना लगा दिया। हालांकि मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को कोरबा से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ठगी किए गए पैसे रिकवर हुए हैं या नहीं।
Next Story