छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बरोजगारों से 21 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड का अता-पता नहीं

jantaserishta.com
1 Oct 2021 8:16 AM IST
छत्तीसगढ़: बरोजगारों से 21 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड का अता-पता नहीं
x

महासमुंद: जिले के सांकरा, बसना एवं सरायपाली थानाक्षेत्र मे रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर बरोजगारों से 21 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बेरोजगारों को दिल्ली के मेट्रो में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया, जिसके आधार पर जब ये बेरोजगार दिल्ली गये तो उन्हे एक माह तक ठग के द्वारा इधर-उधर घुमाया गया। उसके बाद बेरोजगारों का कोलकाता ट्रांसफर हो गया है कह इन्हें दिल्ली से वापस भेज दिया गया, जिसके बाद बेरोजगारो को ठगी का अहसास हुआ।

वहीं, जब बेरोजगारों ने पैसा वापस लेने के लिए दवाब डाला तो ठग इन्हें घुमाता रहा। बेरोजगार जहां अपना पैसा वापस दिलाने के साथ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी शिकायत संज्ञान मे आने की बात करते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story