छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी से राहत

jantaserishta.com
16 Jun 2025 1:00 PM IST
छत्तीसगढ़: स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी से राहत
x
छत्तीसगढ़,
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।
गौरतलब है कि नया शिक्षा सत्र 16 जून 2025 से शुरू हो चुका है, लेकिन गर्मी की तीव्रता को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े, इसलिए अस्थायी रूप से स्कूलों के समय में यह बदलाव किया गया है। 23 जून 2025 से सभी स्कूलों की कक्षाएं पहले की तरह सामान्य समय पर संचालित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था के अनुसार स्कूल पहुंचने की तैयारी करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null