छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कल बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Rounak Dey
13 Aug 2021 5:34 PM IST
छत्तीसगढ़: कल बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
x

फाइल फोटो 

रायपुर। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणीका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है और पूर्वी छोर गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, शांतिनिकेतन, हल्दिया और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणीका अंदरूनी उड़ीसा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।



Next Story