छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Admin2
10 Aug 2021 10:37 AM IST
छत्तीसगढ़: आज बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
x

फाइल फोटो 

रायपुर। प्रदेश भर में बारिश थम गई है. इससे उमस में भारी बढ़ोतरी हो गई. लोगों को सावन में गर्मी के मौसम का एहसास हो रहा है. राजधानी रायपुर की बात की जाय तो यहां सोमवार को तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा. प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान (उमस) में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और उससे लगे क्षेत्र में ज्यादा संभावित है.


Next Story