छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 2 और 3 मार्च को बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया सचेत

Nil dhankar
28 Feb 2022 9:40 AM IST
छत्तीसगढ़: 2 और 3 मार्च को बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया सचेत
x
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम के बारे में बात करें तो 2-3 मार्च को बारिश की संभावना है। 3 मार्च को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार है। बता दें कि बीते दो दिनों से सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं अब बिलासपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इधर राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।


पेंड्रा जिले सहित आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। बता दें कि बारिश के थमने के बाद आज कोहरा नजर आया। वहीं कोहरा के चलते सड़कों में आवागमन प्रभावित हुआ। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर कर रहे। बीती रात बारिश के साथ ओले गिरे थे। वहीं इलाके में एक बार फिर से ठंड पड़ रही है।


Next Story