छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:23 PM IST
छत्तीसगढ़: बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
x
सीजी न्यूज़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का एक और दौर खत्म होते ही मौसम ने फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां बरसात की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को सरगुजा-बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बरसात की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन हो सकता है। यहां 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से घूमकर उत्तर-पूर्व हो चुकी है। इसकी वजह से धीरे-धीरे मौसम में गर्मी आएगी। सबसे पहले रात का तापमान बढ़ेगा और फिर न्यूनतम तापमान सामान्य पर आएगा, लेकिन यह फरवरी के दूसरे सप्ताह के आखिर में होगा। रविवार-सोमवार को अधिकतर केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया था।
बताया जा रहा है, 9-10 फरवरी की बरसात के बाद ठंड का एक दौर और आएगा। दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3-4 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हुई बरसात के बाद अम्बिकापुर, पेण्ड्रा रोड और दुर्ग में शीतलहर जैसी स्थिति बनी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story