छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आगामी 2 दिन बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Nil dhankar
13 Nov 2021 8:03 PM IST
छत्तीसगढ़: आगामी 2 दिन बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
x

रायपुर। प्रदेश में आगामी 2 दिन 18 और 19 नवंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे कटे फसलों को नुकसान हो सकता है। इन दिनों दिन में प्रदेश के किसानों को अलर्ट रहना होगा। रायपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा थाईलैंड और उसके आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर और अवदाब के रूप में उत्तरी अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 15 नवंबर को पहुंचने की संभावना है। उसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर आंध्रप्रदेश के तट पर उसके अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Next Story