छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव-2021, व्यापारी एकता पैनल का संकल्प पत्र

Rounak Dey
11 March 2021 1:40 AM GMT
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव-2021, व्यापारी एकता पैनल का संकल्प पत्र
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव-2021, व्यापारी एकता पैनल का संकल्प पत्र

1. वोकल फार लोकल की तर्ज पर आनलाईन व्यापार को बढ़ावा देना तथा चेम्बर का स्वयं का अपना चेम्बर बाजार पोर्टल रहेगा जिससे ग्राहक सीधी व्यापारियों से सामानों की खरीढ़ी कर सकेगा।

2. छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज एवम खाद्य से संबंधित वस्तुओं के लिये फुड प्रोसेसिंग युनिट लगे इसके लिये राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार व एक्सपो का आयोजन।
3. व्यापार उद्योग की जानकारी हेतु चेम्बर ई-मैगजीन।
4. GST में आ रही विसंगतियों को दूर करने केन्द्र सरकार से संवाद कर सरलीकरण किया जायेगा।
5. सभी प्रकार के करों से संबंधित विशेषज्ञों का पैनल बनाकर व्यापारियों की जटिल समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।
6. छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारियों लिये 24x7 हेल्प डेस्क का गठन।
7. सभी जिलों में न्यू थोक बाजार के साथ ट्रांसपोर्ट नगर की पहल।
8. चेम्बर चुनाव आनलाईन करवाया जायेगा।
9. व्यापारी कल्याण बोर्ड हेतु प्रयास।
10. सभी जिलों में चेम्बर भवन।
11. व्यापार की समीक्षा हेतु चौपाल कार्यक्रम।
12. व्यापारियों के बीच आपसी विवाढ़ को सुलझाने के लिये एक कमेटी गठित की जायेगी | जो सुगमता के साथ विवादो का
निपटारा करेगी।
13. छोटे दुकानदारो को बचाने हेतु बड़ी कम्पनियों से संवाद ताकि उन्हें समानांतर विक्रय दर पर समान उपलब्ध हो सके।
14. उद्योगों की पट्‌टे (लीज) की जमीन को फ्री होल्ड एवं भू-भाटक तथा सम्पति कर को समाप्त कराने का प्रयास।
15. महिलाओं एवं युवाओं को व्यवसाय उद्योग के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उन्हें प्रशिक्षित कर बैंको से सुविधानुसार कर्ज
दिलाया जायेगा।
16. व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्याओं के लिये चेम्बर में अलग अलग प्रकोष्ठ का गठन।
17. उद्योगों के लिये बिजली के टैरिफ में विसंगति की समाप्ति हेतु पहल की जायेगी।
18. फैक्ट्री एक्ट में दोहरे दंड, जमानती वारंट की समाप्ति, कारखाने में दुर्घटना पर पुलिस एफआईआर एवं दोहरी कार्यवाही
से मुक्ति हेतु प्रयास।
19. 50 श्रमिक तक नियोजन में पी.एफ.और फैक्ट्री एक्ट लायसेंस में छूट का प्रयास।


Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story