छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: टेलर की पिटाई का मामला, युवतियों ने पुलिस के सामने किया ये खुलासा
Shantanu Roy
16 Sept 2021 7:29 PM IST

x
बड़ी खबर
जशपुर: बुद्धवाद की शाम को बगीचा के खुशबू टेलर्स दुकान में पहुंचकर हँगामा करने और मारपीट करने वाली महिलाओं ने पुलिस के सामने नया खुलासा किया है । 2 युवतियों ने बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर बताया है कि आरोपी उन्हें सबसे पहले शादी का झांसा दिया फिर उनका शारीरिक शोषण करने लगा और विरोध करने पर सोशल मीडिया में उनका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा ।
एक युवती के साथ 7 सालों से तो दूसरी महिला के साथ तकरीबन 10 वर्षो तक शारीरिक शोषण करता रहा । महिलाओं की लिखित शिकायत के बाद बगीचा पूलिस ने आरोपी महबूब आलम पिता हसमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है । बगीचा एसडीओपी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है फिलहाल आरोपी महबूब आलम को धारा 376 ,506 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है । आपको बता दें कि बुधवार की शाम को बगीचा के खुशबू टेलर्स की दुकान में पीड़ित महिलाओं ने जमकर हंगामा मचा था । आरोपो की चप्पलों से पिटाई भी की थी ।
Next Story





