छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: CAF जवान ने किया रेप, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Oct 2021 10:40 PM IST
छत्तीसगढ़: CAF जवान ने किया रेप, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

कांकेर। कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था। अचानक तबादला होने पर वह शादी से मुकर गया। युवती ने दो दिन पहले ही थाने में FIR दर्ज कराई थी। कांकेर पुलिस ने जवान को पकड़ कर साथ ले गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

कांकेर निवासी युवती ने 3 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी कि बिलासपुर के तिफरा निवासी परमेश्वर साहू (23) उसे शादी का झांसा देकर दो साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सूचना है कि आरोपी CAF का जवान है। पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी। तभी वहां ड्यूटी करने के दौरान वह युवती से मिला और उसे अपने प्यार के झांसे में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसका तबादला बिलासपुर हो गया। युवती की एफआईआर के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शलभ कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कांकेर पुलिस ने बिलासपुर से आरोपी CAF जवान परमेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Story