छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में STF जवान शहीद...एसपी ने की घटना की पुष्टि

Admin2
7 Feb 2021 3:06 PM GMT
छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में STF जवान शहीद...एसपी ने की घटना की पुष्टि
x
बड़ी खबर

त्तीसगढ़। बीजापुर जिले में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे एक जवान घायल हो गया। वहीं, घायल जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि जिला एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। मिली जानकारी के अनुसार घटना तर्रेम थानाक्षेत्र का है, जहां STF जवानों की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान मोहन नाग को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, घायल जवान की हालत गंभीर होने के चलते उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था. लेकिन इस दौरान मोहन नाग ने दम तोड़ दिया।


Next Story