छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: डिलीवरी बॉय के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां करें संपर्क

Nil dhankar
9 Oct 2021 4:55 PM IST
छत्तीसगढ़: डिलीवरी बॉय के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां करें संपर्क
x

DEMO PIC 

CG JOB

कोरिया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवाओं को रोजगार को अवसर उपलब्ध कराने 11 अक्टूबर सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्री पीयूष शुक्ला, द ई पीआई.कॉम, पता- शांति नगर, अमहीया, जिला- रीवा, (म.प्र.) नियोजक उपस्थित रहेंगे। यह प्लेसमेंट कैम्प डिलीवरी बॉय के लिए किया जा रहा है। इसमें कार्यस्थल कोरिया जिला ही रहेगा। योग्यता में 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है और कुल पदों की संख्या 20 है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदक 2 पासपोर्ट फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड, पद के अनुसार अंकसूची एवँ प्रमाण पत्रों तथा एड्रेस प्रफ की मूल और एक-एक स्वप्रमाणित प्रति के साथ 11 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उनोंने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा उनके अपने मापदण्डों के आधार पर भर्ती की जावेगी तथा नियुक्ति उपरांत, सेवा-शर्ते भी प्रतिष्ठान के अनुरूप होगी। आवेदक इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। रोजगार कार्यालय का कार्य प्रतिष्ठान एवं आवेदकों कोल एक-दूसरे से मिलाने तक ही है।

Next Story