छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देवर ने की भाभी की हत्या, ये वजह आई सामने

jantaserishta.com
26 Aug 2021 11:41 PM IST
छत्तीसगढ़: देवर ने की भाभी की हत्या, ये वजह आई सामने
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात देवर अपनी भाभी से रुपये मांग रहा था. मना करने के बावजूद देवर देर रात भाभी के कमरे में घुस आया और जबरन थैले में रखे रुपये निकालने लगा.भाभी ने देवर की चोरी पकड़ी और इसका विरोध शुरू कर दिया. बात को आगे बढ़ता देख देवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से भाभी पर हमला कर दिया.

देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी भाभी की हत्या
घटना के दौरान महिला का पति उसी कमरे में था नशे की वजह से उसे इस हत्या की भनक तक नहीं लगी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के दौरान मृतक महिला के 10 साल के भजीते इस घटना को देख लिया और वो डरकर कमरे में छुप गया.
रुपये न देने पर देवर ने की भाभी की हत्या
पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के देवर ने अपनी भाभी को घर में रुपये रखते हुए देख लिया था. फिर उसने पैसे मांगने शुरू कर दिए. इस पर महिला ने जरूरी काम बताते हुए उसे पैसे देने से मना कर दिया. लेकिन रात करीब 2 बजे आरोपी महिला के कमरे में घुसा और पैसे निकालने लगा.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
इस दौरान देवर भारी में झगड़ा हुआ उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story