छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 5 हजार रुपए की रिश्वत, कलेक्टर ने किया पटवारी को सस्पेंड

Admin2
14 July 2021 10:46 AM IST
छत्तीसगढ़: 5 हजार रुपए की रिश्वत, कलेक्टर ने किया पटवारी को सस्पेंड
x
बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार। रिश्वत मांगने वाले पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। पटवारी ने जमीन नामांकन के लिए किसानों से 5 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे। किसानों ने रिश्वत मांगते हुए पटवारी का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।

Next Story