छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नेशनल हाइवे में बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Admin2
23 Jan 2021 5:20 PM IST
छत्तीसगढ़: नेशनल हाइवे में बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। हादसा एनएच 130 पर धवलपुर में हुआ। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार धवलपुर में शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। घायलों को मैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। बोलेरो सवार सभी देवभोग और ओडिसा के बताए जा रहे हैं।

Next Story