छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जुगाड़ से बनाया नाव, शहर भीतर जलजमाव का लुत्‍फ उठाते नजर आया शख्स

Nil dhankar
17 July 2022 5:43 PM IST
छत्तीसगढ़: जुगाड़ से बनाया नाव, शहर भीतर जलजमाव का लुत्‍फ उठाते नजर आया शख्स
x

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ में भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं शहरों में भी जलजमाव से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। इसी बीच धमतरी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्‍यक्ति जलजमाव का लुत्‍फ लेते नजर आ रहा है। बारिश के बीच टब को नाव बनाकर वह व्‍यक्ति उसे चला रहा है। इतना ही नहीं व्‍यक्ति यह भी कह रहा है कि आइए भइया धमतरी में मजा लीजिए गंगरेल का। गलियाें में मिल रहा गंगरेल का मजा तो कोई वहां क्‍यों जाए। वहां खड़े लोगों उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इधर, वर्षा के मौसम में सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों व सड़कों में पानी भर गया है। सड़कों की उपेक्षा से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। जागरूक नागरिकों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि लोगों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


Next Story