छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ब्लैक फंगस का कहर...पाँच वर्षीय बच्चे की आँखों में फंगस के लक्षण...मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

jantaserishta.com
8 Jun 2021 7:16 AM IST
छत्तीसगढ़: ब्लैक फंगस का कहर...पाँच वर्षीय बच्चे की आँखों में फंगस के लक्षण...मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
x
बड़ी खबर

सीतापुर: ग्राम रजौटी के एक पाँच वर्षीय बच्चे की आँखों में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई दिए है जिसे संदेह के आधार पर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ग्राम रजौटी निवासी एक पाँच वर्षीय बच्चे की आँखों मे ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई दिए है।जिसकी वजह से उस बच्चे का बायां आँख पूरी तरह सूज गया है और उसमें काले धब्बे पड़ गए हैं जबकि दाँया आँख भी प्रभावित हो गया है।परिजन बच्चे का उपचार कराने उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे किंतु चिकित्सक ने लक्षण देख ब्लैक फंगस का संदेह जताते हुये उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में डॉ जी आर कुर्रे ने बताया कि उस बच्चे को उपचार हेतु हॉस्पिटल लाया गया था।बच्चे की हालत सामान्य है किंतु उसके बांए आँख में सूजन के साथ काला धब्बा है दाँया आँख भी प्रभावित हो गया है साथ मे माथे पर भी काले धब्बे नजर आने लगे है।ब्लैक फंगस के संदेह के आधार पर बालक को एडमिट कर तत्काल उसे 108 के सहयोग से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ताकि वहाँ परीक्षण के बाद बेहतर उपचार हो सके
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story