छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पंचायत उप चुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 4000 वोटों से हराया

jantaserishta.com
20 Jan 2022 9:39 PM IST
छत्तीसगढ़: पंचायत उप चुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 4000 वोटों से हराया
x
पढ़े पूरी खबर

सूरजपुर. जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में जिले के ओड़गी ब्लॉक के एक जिला पंचायत क्षेत्र में आज मतदान समाप्त हुआ. जिला पंचायत के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय सुमन प्रताप सिंह शुरू से ही बढ़त बनाई हुए थी.

गिनती के समाप्त होते तक करीब 4000 वोटों से सुमन प्रताप सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी रनसाय को हराकर अपने पति के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर जीतने में कामयाब रही. हालांकि आधिकारिक घोषणा 24 तारीख को जिला मुख्यालय में होगा. जहां जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का मतदान आज जिला पंचायत सदस्य की एक सीट में छह प्रत्याशी मैदान में थे.
जनपद सदस्य की एक सीट में दो प्रत्याशी सरपंच के 2 सीटों में 7 प्रत्याशी और पंच के 7 सीटों में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. इसमें जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र क्रमांक 5 में बिहारपुर समेत 38 पंचायत में आज मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story