छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, 57 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला

jantaserishta.com
18 Dec 2021 11:21 PM IST
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, 57 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला
x
बड़ी खबर

भिलाई: प्रदेश के 15 नगरीय निकाय में आज चुनावी शोरगुल थम जाएगा। अपनी जीत तय करने के लिए राजनीतिक दलों ने आज पूरी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी की ओर से खुद सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में उतरे तो भाजपा के दिग्गजों ने भी चुनावी मैदान में जमकर पसीना बहाया। लेकिन देर शाम रिसाली के चुनावी मैदान से एक बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने 57 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें से 23 नेता रिसाली और 34 नेता भिलाई से हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं ने रिसाली के चुनावी मैदान में बागी होकर उम्मीदवारी कर रहे थे। मामले में संज्ञान लेते हुए पार्टी ने सभी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्रवाई की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story