छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कोरोना पॉजिटिव, की ये अपील

jantaserishta.com
29 Jan 2021 11:04 AM IST
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कोरोना पॉजिटिव, की ये अपील
x

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. विष्णु देव साय ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, उन्होंने लिखा- मुझे कोरोना के लक्षण आ रहे थे,टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैं #COVID19 की सभी नियमों का पालन कर रहा हूँ तथा डॉक्टर के सलाहनुसार स्वयं को क्वारन्टीन करूंगा। मेरा सभी साथियों से आग्रह है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं।

चंद दिनों की राहत के बाद एक बार फिर देश मे कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,855 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 163 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीते दिन 20,746 लोग कोरोना को मात देकर अस्पताल से वापस लौट गए. देश में अब तक कोरोना के कुल 1,07,20,048 मरीज हैं. इनमें से 1,71,686 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. वहीं 1,54,010 लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई है. अब तक 1,03,94,352 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 29,28,053 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story