छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने किया मतदान
jantaserishta.com
11 Feb 2025 10:05 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान से पहले हनुमान मंदिर में पूजा की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
इस बीच रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है। मशीन खराब होने से लोग वोटिंग नहीं कर पा रहे हैं। पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतार लगी है। रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 670 के सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। भाटागांव स्कूल के मतदान केन्द्र में कई बूथों में मशीन खराब होने की सूचना है।
बिलासपुर से हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम खराबी होने से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। जगदलपुर में भी पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतार लगी है।
बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।
जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव सिंह ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





