छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Shantanu Roy
1 Oct 2021 4:09 AM GMT
छत्तीसगढ़: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। भाजपा जिला दुर्ग के पार्टी कार्यालय में दो साल पूर्व एक व्यक्ति को आश्रय दिया गया था। वो वहां के एक कमरे में रहता था। लेकिन, उसकी गतिविधियां संदिग्ध और आपराधिक होने के कारण उसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से वो कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो के जिला महामंत्री से रंजिश रखने लगा।

दो दिन पहले आरोपित कार्यालय में पहुंचा और उसने कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। भाजयुमो महामंत्री ने रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आराोेपित के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि शक्ति चौरा के पास गंजपारा निवासी संजय जैन उर्फ संजू दो साल पहले भाजपा दुर्ग के जिला कार्यालय में रहता था। उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी तो उसे वहां के एक कमरे में आश्रय दिया गया था। लेकिन, वो वहीं पर नशा करने लगा और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी। इस पर पार्टी कार्यालय से निकाल दिया गया।

इसके लिए वो पार्टी कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव शर्मा को जिम्मेदार मानता था। मंगलवार की शाम को आरोपित वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता गौरव शर्मा भी वहीं थे। आरोपित ने वहां पहुंचते ही कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। गौरव शर्मा ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने गौरव शर्मा से मारपीट शुरू कर दी।

वहां उपस्थित अजय चंद्राकर, राहुल भट्ट और निरंजय दुबे सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दुर्ग कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Next Story