छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीजेपी विधायक को हुआ कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Admin2
5 April 2021 8:57 PM IST
छत्तीसगढ़: बीजेपी विधायक को हुआ कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच बीजेपी विधायक नारायण चंदेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक नारायण चंदेल ने पूरे परिवार के साथ कोरोना टेस्ट करवाया था. सोमवार को आई रिपोर्ट में विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके परिवार के लोगों का रिपोर्ट अभी आना बाकी है. विधायक चंदेल ने एंटीजेन टेस्ट कराया था. एहतियातन वो होम आइसोलेशन पर हैं.

बता दें कि कल प्रदेश में 5,250 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी, और 2,918 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।


Next Story