छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने की जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति, सूची में इन नेताओं का नाम
Nil dhankar
25 Jan 2022 2:22 PM IST

x
जांजगीर चांपा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सैयद रज़ा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें जांजगीर चांपा जिले का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलों में प्रभारियों की सूची जारी की है। सूची में 21 नेताओं के नाम शामिल है। इधर जांजगीर चांपा में सैयद रज़ा को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीति में सक्रिय प्रखर वक्ता सैयद रज़ा सबको लेकर चलते हैं।
Next Story





