छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ विधायक दल की बैठक, पार्टी को मजबूत करने के लिए देंगी अहम निर्देश

Rounak Dey
14 Feb 2021 11:13 AM IST
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ विधायक दल की बैठक, पार्टी को मजबूत करने के लिए देंगी अहम निर्देश
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन वरिष्ठ छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही विधायक दल की बैठक में कई मुद्दों में चर्चा होगी। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम निर्देश दे सकती हैं। विधायक दल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि पिछले सत्र से लेकर आगामी सत्र के दौरान अब तक प्रदेश में कई घटनाएं घटी है, जिसका जवाब विधानसभा में आना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। लगातार रेप व हत्या की घटनाएं बढ़ रही है। साथ प्रदेश में भू-माफिया भी सक्रिय है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन तमाम मुद्दों पर आने वाले समय में तैयारी होगी। आज दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है, जिसे प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी संबोधित करेंगी।
Next Story