छत्तीसगढ़

मंत्रियों को मुसवा कहा, दीपक बैज पर भड़की छत्तीसगढ़ बीजेपी

Nilmani Pal
16 Jan 2026 2:30 PM IST
मंत्रियों को मुसवा कहा, दीपक बैज पर भड़की छत्तीसगढ़ बीजेपी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार में 14 मंत्री मुसवा हैं। इन्हीं सब लोगों ने धान को खाया है। 2028 में इन सभी को बेनकाब करना है।

बैज ने कहा, धान और जल, जंगल, जमीन खाने वाले 14 मुसवा को समाप्त करना है। फिर से हमें कांग्रेस की सरकार बनाना है। गांव-गांव, गली-गली जाकर हमें इन मूसवा के कामों के बारे में लोगों को बताएंगे। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कांग्रेस ने चंदखुरी से विधानसभा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। माता कौशल्या के दर्शन के बाद यात्रा की शुरुआत की गई है। पदयात्रा का समापन पुराने विधानसभा चौक पर होगा।

Next Story