छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंची रायपुर

Nilmani Pal
28 July 2022 12:37 PM GMT
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंची रायपुर
x

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंचीं। वे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। रायपुर पहुंचकर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा में यह परंपरा रही है कि नए और पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे केंद्रीय संगठन के नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक भाजपाइयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की गोमूत्र खरीदी योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि गोबर खरीदी में कैसे घोटाला हुआ है यह सभी ने देखा है। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या...

वहीं शुक्रवार से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कार्यक्रम स्थल पहुंचे।


Next Story