छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बीजेपी को झटके पे झटका, नगरीय निकाय चुनाव की लिस्ट आते ही
jantaserishta.com
26 Jan 2025 7:45 PM IST

x
सक्ती/बिलासपुर,सुकमा: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन टिकट वितरण को लेकर पार्टी में विवाद शुरू हो गया है. सक्ती नगर पालिका से चिराग अग्रवाल को टिकट मिलते ही वरिष्ठ नेता संजय रामचंद्र ने इस्तीफा दे दिया है. उनका आरोप है कि टिकट वितरण में लेन-देन और वरिष्ठ नेताओं की साजिशें शामिल हैं. इसी तरह रतनपुर नगर पालिका में टिकट काटे जाने पर भाजपा नेता कन्हैया यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. वहीं सुकमा में वर्तमान पार्षदों समेत 19 लोगों ने बीजेपी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. पार्टी में टिकट वितरण के बाद लगातार असंतोष देखने को मिल रहा है.
सक्ती नगर पालिका से चिराग अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद गुस्साए वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. संजय रामचंद्र अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में लेन-देन और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों की साजिशें शामिल हैं. उन्होंने बीजेपी की बैठक में जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं के सामने इस्तीफा दे दिया है.
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा की. उसके बाद बीजेपी नेता कन्हैया यादव बगावत पर उतर आए. उन्होंने बीजेपी के टिकट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. रतनपुर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे बीजेपी नेता कन्हैया यादव ने टिकट काटे जाने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है. उन्होंने बताया कि पूर्व में पार्टी संगठन ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करने का भरोसा दिया था. लेकिन उनके साथ छल किया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी में रहते हुए उन्होंने संगठन के लिए निष्ठापूर्वक काम किया, लेकिन टिकट वितरण करते समय इसका ध्यान नहीं रखा गया. उन्होंने नगर विकास के लिए बेहतर नेतृत्व की दुहाई देते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात कही है.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रतनपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए लव कुश कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के साथ ही पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आने लगी है.
इसी प्रकार, सुकमा जिले से भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 19 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में संगठन पदाधिकारी, वर्तमान पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं. इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है.
Tagsछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावनगरीय निकाय चुनावबीजेपीChhattisgarh Municipal ElectionsMunicipal ElectionsBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





