छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश...8 मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Admin2
25 Feb 2021 4:19 PM IST
छत्तीसगढ़: बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश...8 मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। अंबिकापुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी के 8 मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न इलाकों में इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फ़िलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां मोटरसाइकिलों की चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 8 मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। शहर के अलग-अलग जगहों से चोरों ने मोटरसाइकिल की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से आरोपी पकड़े गये हैं।

पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। शहर में हुए मोटरसाइकिल चोरी के अन्य वारदातों के बारे में पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी लंबे अरसे से चोरी का काम कर रहे हैं।

Next Story