छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाइक सवार बाप-बेटे को ट्रक ने रौंदा...एक की मौत

Admin2
28 Nov 2020 3:57 PM IST
छत्तीसगढ़: बाइक सवार बाप-बेटे को ट्रक ने रौंदा...एक की मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। सड़क हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में आठ वर्षिय बेटे को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम जितेंद्र कोषरे 36 वर्ष था जो केंटतराई का रहने वाला था। यह घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के घटुला मार्ग दानीबांधा की है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 8 बजे के आसपास जितेन्द्र अपने 8 वर्षिय पुत्र के साथ बाइक में मजदूरी करने के लिए निकला था। इस दौरान दानीबांधा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफतार ट्रक ने रौंदा। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं मृतक का पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गया। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्रायवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Next Story