छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाइक गिरोह का भंडाफोड़, चोरी करने वाले 7 आरोपी पकड़ाए, 15 नग बाइक भी बरामद

jantaserishta.com
2 Aug 2021 6:57 AM IST
छत्तीसगढ़: बाइक गिरोह का भंडाफोड़, चोरी करने वाले 7 आरोपी पकड़ाए, 15 नग बाइक भी बरामद
x
सीजी न्यूज़

छत्तीसगढ़: महासमुंद: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग बाइक भी बरामद की गयी है। दरअसल जिले में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये एसपी दिव्यांग पटेल ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये थे। इस बीच पुलिस को महासमुंद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बाइक बेचने की सूचना मुखबीर से मिली, जिसके बाद पुलिस ने सिटी कोतवाली के बेमचा से दयालू दास 35 वर्ष, थाना कोमाखान भट्ठी के पास नारायण साहू 25 वर्ष, भीष्म साहू 30 वर्ष, थाना सरायपाली महलपारा से छबी निषाद 25 वर्ष, राजेश दास 29 वर्ष, बसना क्षेत्र से दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों के पास से 15 मोटरसायकल भी जब्त की गयी है। साथ ही सभी के खिलाफ थाने में 379 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story