छत्तीसगढ़: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, इन्हें मिला प्रमोशन तो इनका हुआ तबादला

फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन ने दो बड़े आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण के साथ-साथ प्रमोशन किया गया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार श्रीमती शीला बड़ा आबकारी अधिकारी कार्यालय जिला बलरामपुर से कार्यालय उपायुक्त संभाग सरगुजा में प्रमोशन मिला है। वहीं समीर मिश्रा को कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर से कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रमोशन किया गया है। वहीं आबकारी विभाग में 6 ऐसे अधिकारी है जिन्हे यथावत रखा गया है। जिसमें श्रीमती सुप्रिया तिवारी,श्री संत राम वर्मा,श्री घासी दास आड़े,श्री कुसुमलत्ता जोल्हे, श्रीमती नीलम किरण सिंह,श्री अनिल कुमार मित्तल शामिल है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





