छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जुए पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही...6 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार...लाखों का जुआ पकड़ाया

jantaserishta.com
14 Jun 2021 8:01 AM IST
छत्तीसगढ़: जुए पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही...6 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार...लाखों का जुआ पकड़ाया
x
रसूखदार जुआरी गिरफ्तार...राजनीतिक पार्टी से ताल्लुकात

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को कब पकड़ोगे साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड मार कर जुआ खेल रहे करीब 6 लोगों को शहर में गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी जुआरी संभ्रांत परिवार और राजनीतिक पार्टी से ताल्लुकात रखने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये भी बरामद किया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रेड मारकर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रसूखदारों पर कार्रवाई की गई है। सभी जुआरी संभ्रांत परिवार और राजनीतिक पार्टी से ताल्लुकात रखने वाले बताए जा रहे हैं।
हालांकि जब्त की गई रकम कितनी है, इसका आंकलन नहीं हो पाया है। फिर भी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का जुआ चल रहा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था और रोजाना लाखों रुपए का दांव भी लगाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story