छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 9 वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर...परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट

Admin2
29 Jan 2021 3:05 PM IST
छत्तीसगढ़: 9 वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर...परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट
x

छत्तीसगढ़। राज्य सरकार से अनुमति के बाद 9 वीं और 11वीं की परीक्षा को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया गया है | माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाएं आयोजित की जायेगी। ये परीक्षा स्थानीय स्तर पर आयोजित की जायेगी। इस बाबत सभी प्राचार्यों को माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर होगी और ये परीक्षा छात्र अपने-अपने स्कूलों में ही देंगे। स्कूलों को ही परीक्षा के लेकर परिणाम तक जारी करने की जिम्मेदारी दी गयी है। स्कूल की तरफ से परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किये जायेंगे और समय सारिणी तैयार की जायेगी। हालांकि परीक्षा को लेकर डेटशीट अभी जारी नहीं किया गया है। परीक्षा के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का नियम पालन करना जरूरी होगा।





Next Story